हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु के CM से किया आग्रह, कहा- झारखंड की मेरी 200 बहनों की करें मदद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से राज्य की 200 महिलाओं की मदद करने का आग्रह किया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से कहा, ‘‘झारखंड की मेरी इन 200 बहनों की तत्काल सहायता करें। उनसे काम लेने वाले उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रहें हैं।’’

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि तमिलनाडु के तिरुपुर स्थित गारमेंट फैक्ट्री में चाईबासा की युवतियों से जबरन काम लिया जा रहा है। उनके साथ मारपीट की जा रही है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री न तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह