Israel Hamas War: इधर पहुंचे ट्रंप के दूत, उधर गाजा में भोजन तलाशते 91 लोगों पर बरसा दी गई गोलियां

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2025

गाज़ा में मानवीय संकट गहराता जा रहा है, रिपोर्टों के अनुसार पिछले 24 घंटों में खाद्य वितरण केंद्रों तक पहुँचने की कोशिश करते हुए 91 फ़िलिस्तीनी मारे गए। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इज़राइली बलों पर मानवीय सहायता प्राप्त करने की कोशिश कर रहे नागरिकों पर जानबूझकर गोली चलाने का आरोप लगाया है। जिकिम क्रॉसिंग पर यह दिल दहला देने वाली घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका के मध्य-पूर्व दूत स्टीव विटकॉफ युद्धविराम और बंधकों की रिहाई पर बात करने इजरायल पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें: गाजा में खाद्य सामग्री पाने का इंतजार कर रहे 48 फलस्तीनी मारे गए

इस बीच, अमेरिकी दूत विटकॉफ ने यरुशलम में प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात कर गाजा में मानवीय हालात पर चर्चा की। डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन के तहत विटकॉफ लंबे समय से हमास और इस्राइल के बीच मध्यस्थता की कोशिशों में जुटे हैं। गाजा में करीब 22 महीने से जारी जंग में अब तक 60 हजार से ज्यादा फलस्तीनी मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र समर्थित एजेंसियों ने चेताया है कि इलाके में अकाल की स्थिति बन रही है। नेतन्याहू ने इन रिपोर्टों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया कहा है।

प्रमुख खबरें

West Bengal | पूर्व टीएमसी मंत्री Indranil Sen के 15 ठिकानों पर ईडी का छापा, दुर्गा पूजा के यूनेस्को फंड में फर्जीवाड़े का आरोप

SpaceX का Starship पहली बार कक्षा में पहुंचा, इंजन की खराबी से उड़ान जल्दी रोकी

Singapore State Courts की 18 हजार फाइलें खतरे में डालने पर भारतीय IT पेशेवर को 28 हफ्ते की जेल

Asian Games में Rumesh Pathirage ने जीता स्वर्ण, Neeraj Chopra की गैरमौजूदगी पर जताया दुख