आ गया रेट्रो लुक वाला होंडा का जबरदस्त स्कूटर बस 81 किलोग्राम है वजन, जानिए और क्या है खास

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 17, 2022

होंडा जापान की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी है। इसने Honda Giorno का 2022 वर्जन लॉन्च कर दिया है। यह एक धांसू माइलेज देने वाला स्कूटर है, यह शानदार टू व्हीलर रेट्रो लुक के साथ आता है। स्कूटर में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल दिया गया है। स्कूटर देखने में बहुत खूबसूरत है, रोजाना इस्तेमाल के लिए एक शानदार विकल्प है जो गोल हेड लाइट और रेट्रो डिजाइन के अलावा कर्वी बॉडी डिजाइन में भी आया है। यह स्कूटर 80 किलोमीटर प्रति लीटर की रफ्तार से माइलेज भी जबरदस्त देता है।

इस स्कूटर में 50 सीसी, एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन दिया गया है जो 4.4hp की पावर जनरेट करता है। स्कूटर 1 लीटर में 80 किलोमीटर का माइलेज देता है। इसका फ्यूल टैंक भी 4.5 लीटर का है अगर आप इसकी टंकी को एक बार फुल कराते हैं तो यह आपको 350 किलोमीटर का सफर करा देगा।

जबरदस्त है इसके फीचर्स

 अगर बात स्कूटर की फीचर्स की की जाए तो स्कूटर के साथ एनालॉग डायल और छोटे आकार का डिजिटल इन सेट, हैलोजन इलुमिनेशन और साथ ही 12 वोल्ट का यूएसबी सॉकेट भी दिया गया है। स्कूटर के अगले हिस्से में टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पिछले ऐसे में डुअल शॉक्स के अलावा दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक्स मिलते हैं।

क्या है स्कूटर की कीमत?

 इस स्कूटर को अब तक जापान के लिए ही तैयार किया गया है, भारत में इसके लांच को लेकर अभी तक कोई प्लान नहीं बना है। बात अगर इसकी कीमत की करें तो जापानी येन में इसकी कीमत 2,09000 है। भारत में अगर देखा जाए तो यह कीमत 1.34 लाख होती है। यह स्कूटर काफी हल्का है इसका वजन सिर्फ 81 किलोग्राम है।

प्रमुख खबरें

Mohammed Siraj की वापसी और पडिक्कल की फॉर्म से New Zealand A के खिलाफ मजबूत हुई India A

Mirzapur The Movie Extended Cut | मिर्जापुर की दुनिया वापस आ गई है! OTT पर मिर्जापुर: द मूवी का एक्सटेंडेड कट हुआ रिलीज

नेतन्याहू जिसे शर्म कहते थे, अब इजरायल में वही मुस्लिम शासन? मिट जाएगा इतिहास!

Shopian Police ने किया जेल से जुड़े Terror Funding मॉड्यूल का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार