इधर PM मोदी ने ली शपथ, उधर कश्मीर पर चीन ने कर दिया बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Jun 10, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ क्या ली। चीन और पाकिस्तान में जबरदस्त अफरा तफरा मची है। भारत के जम्मू कश्मीर में सफल चुनाव कराने के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से बौखला गया है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से चीन और पाकिस्तान  बौखलाया हुआ है। लेकिन भारत के 370 को हटाए जाने के फैसले को लेकर पाकिस्तान अब चीन से मदद मांग रहा है। वो चीन जो दूसरों की जमीन प कब्जा करता है और उन पर एकाधिकार जमाने की कोशिश करता है। वो चीन अब पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत को ज्ञान दे रहा है। दोनों देशों ने भारत के कश्मीर और अनुच्छेद 370 को लेकर संयुक्त बयान जारी किया। कश्मीर में मोदी सरकार के एक्शन से चीन और पाकिस्तान कांप उठे हैं। कश्मीर से 370 हटने के बाद चीन और पाकिस्तान मिलकर बयान दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के प्रधानमंत्री शरीफ, चीन के राष्ट्रपति चिनपिंग CPEC के उन्नयन पर सहमत

चीनी पक्ष ने दोहराया कि जम्मू कश्मीर विवाद इतिहास से उपजा है और इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर, प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार उचित और शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए। चीन की यात्रा पर पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बड़े अकड़ दिखा रहे थे। ये दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि चीन मानों उनकी जेब में है। लेकिन ये तो उल्टा है। पाकिस्तान उल्टा चीन की जेब में है। वो जम्मू कश्मीर का राग अलापते हुए बड़ा ज्ञान बिखेरते नजर आए। 

प्रमुख खबरें

Sitapur में सरकारी अफसर बनकर 27 लाख रुपये की ठगी करने वाला दंपत्ति गिरफ्तार

Captain Smit Machhar के परिवार से मिले भारतीय राजदूत, UAE में शुरू हुई जांच

Navratri Decoration: Navratri 2026 पर Home Temple को इन आसान Flower Decoration और Rangoli से सजाएं

KC Venugopal ने FCRA Bill की जल्दबाजी में जांच पर जताई चिंता, Speaker Om Birla को लिखा पत्र