Gurugram : हीरो होंडा फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त, NHAI ने एक लेन को बंद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2024

गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने यहां हीरोहोंडा फ्लाई ओवर के एक हिस्से के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद एहतियाती तौर पर एक लेन पर यातायात बंद कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 20 मीटर के क्षतिग्रस्त हिस्से के कारण किसी भी हादसे को टालने के लिए एनएचएआई के छह कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय एक विशेषज्ञ समिति बनायी है और उसे पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारणों पर अगले सात दिन में एक रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार पानी की बर्बादी पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाएगी, जल बोर्ड की 200 टीमें रखेंगी नजर

हमारे पुलिसकर्मी तैनात हैं तथा तीन लेन में बिना किसी रूकावट के यातायात सुचारू ढंग से चल रहा है। एनएचएआई के अधिकारी उसकी मरम्मत करवा रहे हैं।’’ यह फ्लाईओवर 1400 मीटर लंबा है जिसे करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से 2014-2017 के दौरान बनाया गया था। इस फ्लाईओवर पर ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Strong Dollar के आगे फीका पड़ा Gold, West Asia Crisis ने बढ़ाया महंगाई का खतरा और सोने की मांग पर भारी दबाव

Kishtwar दुष्कर्म केस में Crime Branch की छापेमारी, अस्पताल कर्मी बर्खास्त

Jaipur के रामपुरा में गिराया गया जर्जर School भवन, 18 लाख से बनेगी नई बिल्डिंग

Rajasthan Civic Polls: BJP ने जारी किया शहरी विकास Sankalp Patra, किए कई बड़े वादे