18 अगस्त तक बंद रहेंगे हीरो मोटोकॉर्प के विनिर्माण संयंत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2019

नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने चार दिनों के लिये विनिर्माण संयंत्रों को बंद किया है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने बीएसई को बताया कि उसके विनिर्माण संयंत्र 15 अगस्त से बंद हैं और ये 18 अगस्त तक बंद रहेंगे।

उसने कहा कि सालाना अभ्यास तथा मौजूदा मांग के हिसाब से विनिर्माण का समायोजन करने के लिये ऐसा किया गया है। कंपनी ने कहा, ‘‘यह स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और सप्ताहांत के कारण सालाना अवकाश का भी हिस्सा है लेकिन आंशिक तौर पर यह नरम पड़ती बाजार मांग का भी संकेत देता है।’’ उल्लेखनीय है कि वाहनों की मांग में नरमी के कारण विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां उत्पादन कम कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: छह साल बाद पहली बार ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा