'अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो', RJD विधायक पर भड़के CM Nitish ने कहा, काम हम कर रहे हैं, तो सुनाएंगे ही

By अंकित सिंह | Jul 24, 2024

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पारा कब हाई हो जाए, इसको कहना बड़ा मुश्किल है। ऐसे कई मौके आएं हैं जब नीतिश कुमार ने अपना आपा खो दिया है। आज एक बार फिर से वह बिहार विधानसभा में विपक्ष पर भड़क गए। नीतीश ने राजद विधायक रेखा देवी पर भड़कते हुए कहा कि अरे महिला हो, कुछ जानती हो। चुपचाप रहो। इसके बाद उन्होंने राजद पर भी उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इन लोगों ने कभी भी महिलाओं को आगे नहीं बढ़ाया है। 2005 के बाद जब हम सत्ता में आए तभी से बढ़ना शुरू किए हैं। इसलिए कह रहे हैं चुपचाप सुनो। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि हम तो सुनाएंगे, अगर आप नहीं सुनेंगे तो यह आपकी गलती है। हमने काम किया है तो हम सुनाएंगे भी।

इसे भी पढ़ें: Budget 2024: बिहार को मिलेंगे नए एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और हाईवे, वित्त मंत्री सीतारमण ने की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बजट में घोषित विशेष मदद ने राज्य की उन चिंताओं का ख्याल रखा है, जिसके कारण विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग की गई थी। नीतीश ने ‘एक्स’ पर लिखा, आज केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सकारात्मक एवं स्वागतयोग्य है। इस बजट में बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने लिखा, इसके तहत बिहार के मानव संसाधन विकास एवं बुनियादी विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस बजट में बिहार की सड़क सम्पर्क परियोजनाओं, विद्युत परियोजनाओं, हवाईअड्डों, मेडिकल कॉलेजों और खेलकूद की संरचनाओं के लिये विशेष राशि का प्रावधान किया गया है। साथ ही बजट में बिहार के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिये विशेष सहायता की घोषणा की गयी है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शीर्ष नेता कुमार ने कहा, बिहार को बाढ़ से बचाव के लिये भी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत के दोहरे स्वर्ण पर PM Modi ने दी बधाई, खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

Hyderabad सेना शस्त्रागार से हथियार चोरी मामले में तीन जवानों समेत सात लोग गिरफ्तार

Tejas लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी से IAF को नुकसान, बोले Air Chief Marshal AP Singh

VHP का दावा: आठ महीनों में हमलों के दौरान 254 हिंदू मारे गए