खेलते बच्चों पर हिजबुल्लाह ने गिराया बम, अमेरिका से लौट क्या कहर लाएंगे नेतन्याहू?

By अभिनय आकाश | Jul 29, 2024

गोलान हाइट्स में हुए हमले में 12 बच्चों की मौत के बाद, इज़राइल ने घोषणा की है कि दुनिया के पास मध्य पूर्व में पूर्ण युद्ध को रोकने का आखिरी मौका है। इज़राइल ने कहा कि युद्ध को रोकने की जिम्मेदारी हिजबुल्लाह पर है। इसने कहा कि राष्ट्र अपनी रक्षा करने का अधिकार सुरक्षित रखता है और निश्चित रूप से हमले का जवाब देगा। इजराइल नियंत्रित गोलान हाइट्स के मजदल शम्स शहर में एक फुटबॉल मैदान पर एक रॉकेट गिरा। कम से कम 12 बच्चे मारे गए और 30 से अधिक घायल हो गए। हमले के तुरंत बाद, इज़राइल ने कहा कि रॉकेट हिजबुल्लाह द्वारा दागा गया था, लेकिन लेबनान स्थित आतंकवादी समूह ने इसे दागने से इनकार किया।

इसे भी पढ़ें: Israel पर इतना क्यों भड़क रही हैं प्रियंका गांधी वाड्रा? क्या है इसका वायनाड कनेक्शन

बच्चों की मौत पर मातम

रॉकेट हमले में कई छोटे बच्चों और किशोरों की मौत हुई है। गोलन हाइट्स में हजारों लोगों ने नम आंखों से इन बच्चों को विदाई दी। लोगों ने इस दौरान इस्राइली अधिकारियों पर अपना गुस्सा निकाला। कहा कि अब तुम यहां आए हो? 10 महीने हो गए तुम नहीं आए। ऐसा कहने पर लोगों ने समर्थन में तालियां बजाई। 

एक और युद्ध न शुरू हो जाए

गोलन हाइट्स में हुए हमले को लेकर दुनियाभर के बड़े देशों को डर है कि एक और युद्ध का मोर्चा लेबनान में खुल सकता है। अब सभी की निगाहें इस्राइल के फैसले पर हैं। हिज्बुल्लाह उसका निशाना है। हिज्बुल्लाह ने जवाब में कहा कि यह पहली बार नहीं है जब इस्राइली आयरन डोम से मिसाइलें चूक गईं और मजदल शम्स और कब्जे वाले इलाकों के आसपास जाकर गिरी।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह