एचएफसीएल को मिला 441.53 करोड़ रुपये का नया निर्यात ठेका, जनवरी 2027 तक होगी आपूर्ति

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 30, 2026

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दूरसंचार उपकरण विनिर्माता कंपनी एचएफसीएल को ऑप्टिकल फाइबर केबल के निर्यात के लिए 4.61 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 441.53 करोड़ रुपये) का ठेका मिला है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस ठेके को जनवरी, 2027 तक पूरा किया जाना है। एचएफसीएल ने कहा, ‘‘ कंपनी को अपनी विदेशी अनुषंगी के माध्यम से एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ग्राहक से ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए 4.61 करोड़ अमेरिकी डॉलर (441.53 करोड़ रुपये) का निर्यात ठेका मिला है।’’ इस महीने की शुरुआत में भी एचएफसीएल को एक अंतरराष्ट्रीय डेटा सेंटर कंपनी से ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति के लिए 495.8 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला था।

प्रमुख खबरें

Jammu-Kashmir के लोग PoK में हो रहे दमन से चिंतित, अलगाववादी भी बोलने लगे सबसे अच्छा है हिंदुस्तान

IPL Champion Stephen Fleming बन सकते हैं England के नए Test Coach, ECB ने साधा संपर्क

PoJK में Pakistan की बर्बरता पर बोलीं Mehbooba Mufti, मानवीय रवैया अपनाएं, गोलीबारी रोकें

Punjab Paper Leak: Delhi में BJP का बड़ा Protest, Kejriwal सरकार पर लगाया युवाओं से धोखे का आरोप