ऑनलाइन कोचिंग कोर्स चलाएगा हॉकी इंडिया, कोर्स का नहीं होगा कोई शुल्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह देश भर के प्रशिक्षकों के लिये ऑनलाइन बेसिक कोचिंग कोर्स संचालित करेगा। यह पहला अवसर है जबकि हॉकी इंडिया ने इच्छुक प्रशिक्षकों को खुले मंच के जरिये आवेदन करने के लिये कहा है। इस ऑनलाइन कोर्स के लिये 60 स्थान ही उपलब्ध हैं। हॉकी की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘उम्मीद्वारों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीद्वारों के लिये न्यूनतम योग्यता उनका जिला, स्कूल या विश्वविद्यालय स्तर की हॉकी टीम के साथ कोचिंग का कम से कम तीन साल का अनुभव या फिर राष्ट्रीय या अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर पर खेलने का कम से कम तीन साल का अनुभव है।’’

प्रमुख खबरें

Jio Platforms समेत 12 कंपनियां अक्टूबर में ला रहीं IPO

बच्चों की सुरक्षा में निवेश करने वाली AI कंपनियों को प्रोत्साहन मिले: WEF विशेषज्ञ Cathy Li

Congress सांसद Bimol Akoijam पर यौन उत्पीड़न के आरोप, Bansuri Swaraj ने Rahul Gandhi से पूछे सवाल

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार