13 साल से कम उम्र वाले बच्चों का भी होगा वॉट्सऐप अकाउंट, Meta ने शुरू कर दी नई सुविधा, देखें पूरी जानकारी

By Kusum | Mar 12, 2026

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने की घोषणा की है। इशके तहत पेरेंट्स की कड़ी निगरानी में छोटे बच्चों को इस मंच का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाएगी। ये कदम वॉट्सऐप की नीति में एक अहम बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि अब तक इस मंच के इस्तेमाल के लिए कम से कम आयु सीमा 13 वर्ष रखी गई थी। 

 अभिभावक कर सकेंगे कंट्रोल

नई नियंत्रण व्यवस्था और अन्य सेटिंग को अभिभावक पिन के माध्यम से सुरक्षित किया जाएगा और केवल माता-पिता ही गोपनीयता संबंधी सेटिंग को देख या बदल सकेंगे। इसका मतलब है कि वॉट्सऐप खाता भले ही बच्चों के नाम पर खोला जा रहा है लेकिन इसका पूरा कंट्रोल पैरेंट के हाथ में होगा। अकाउंट में कोई भी सेटिंग पैरेंट ही कर सकेंगे, जबकि बच्चों को सिर्फ इसके इस्तेमाल की छूट दी जाएगी, कंपनी ने बताया कि ये सुविधा फिलहाल चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Monsoon के मौसम में तेजी से बढ़ रहा Viral Fever; जानिए Symptoms और बचाव के असरदार तरीके

Arunachal Pradesh की Glo Lake को मिला Ramsar Site का दर्जा, CMPema Khandu ने दी जानकारी

Narinder Singh समेत 25 लोगों की अमेरिकी नागरिकता रद्द करने की कार्रवाई

Neeraj Bawana गिरोह का सदस्य Alipur में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार