By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 23, 2026
ज्यादातर लोग अपने बालों की केयर को लेकर क्या-क्या नहीं करते हैं। महिलाएं बालों की केयर के लिए कुछ ज्यादा ही फ्रिक मंद रहती है। अब आपको महंगे कंडीशनर और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को अलविदा कह सकते हैं, क्योंकि बालों की देखभाल के लिए आपको घर में लगे हुए गुड़हल के फूल ही काफी है।
क्यों है गुड़हल बालों के लिए वरदान?
गुड़हल को बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। असल में इसके फूलों और पत्तियों में अमीनो एसिड माने जाते हैं जो कि बालों को पोषण प्रदान करता है, केराटिन को बढ़ाता है और हेयर फॉल को कम करता है।
कंडीशनर को कैसे बनाएं?
आपको बताते चलें कि, इस देसी कंडीशनर की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे बनाने के लिए कोई मिलावटी या महंगी चीज नहीं लगती है। अब आपको बस 3 चीजें चाहिए-
- 8-10 गुड़हल के ताजे फूल और पत्तियां
- मेथी के बीज 1 बड़ा चम्मच, रातभर भिगोए हुए
- अलसी के बीज 1 बड़ा चम्मच
इसे बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले आप रातभर भिगोई हुई मेथी और अलसी के साथ गुड़हल के फूल और पत्तियों को मिक्सर में डालें। अब थोड़ा पानी डालकर इसे एकदम स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। जब आप इसे लगाएं, तो बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक कवर करें। इसके बाद 30 मिनट तक छोड़ दें, ताकि आपके बालों को अच्छे से पोषक तत्व मिलें।
- 30 मिनट बाद किसी सल्फेट-फ्री शैंपू से बालों को धो लें। ऐसा करने के बाद आपको पहली बार में ही फर्क नजर आएगा।
जाने इसके फायदे
- जैसा कि यह एकदम नेचुरल पैक आपके बालों को केमिकल के बिना ही मुलायम, सॉफ्ट सिल्की और शाइनी बनाता है।
- इससे बाल उलझते नहीं हैं, बस टूटते कम हैं।
- आपके बालों को नेचुरल कंडीशनिंग मिलती है। इसका इस्तेमाल हफ्ते में एक बार जरुर करें।