आतंकवादी मॉड्यूल के चार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में हाई अलर्ट जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021

आईएसआई समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल के चार और सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में बुधवार को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। यह मॉड्यूल पिछले महीने राज्य के अमृतसर जिले में आईईडी विस्फोट में संलिप्त था।इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है।सरकार की तरफ से यहां जारी बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में हाई अलर्ट जारी करने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में 2019 की तुलना में 2020 में महिलाओं के विरूद्ध 25 फीसद कम अपराध हुए

पुलिस ने कहा कि राज्य में पिछले 40 दिनों में पाकिस्तानी आतंकवादी मॉड्यूल के भंडाफोड़ का यह चौथा मामला है। पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने बुधवार को यहां जारी बयान में कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादी ओर पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी ‘कासिम’ की पहचान की गई है और अमृतसर में विस्फोट के मामले में उसका नाम दर्ज है। वे ही मॉड्यूल में शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान स्थित इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन के प्रमुख लखबीर सिंह रोडे और लखबीर सिंह का भी आतंकवादी मॉड्यूल में हाथ है। दोनों पंजाब के मोगा जिले के रोडे के निवासी हैं और फिलहाल पाकिस्तान में रहते हैं।पुलिस ने बताया कि मंगलवार को जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनकी पहचान रूबल सिंह, विक्की भुट्टी, मलकीत सिंह और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इससे पहले 20 अगस्त को कपूरथला पुलिस ने उनके एक सहयोगी गुरमुख सिंह को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में नर्सों के योगदान की सराहना की

राज्य में शांति को बाधित करने के आतंकवादी समूहों के बढ़ते प्रयासों का गंभीर रूप से संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं, खास तौर पर स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों के फिर से खुलने, आगामी त्योहारों ओर अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा गया है। सिंह ने डीजपी से कहा कि उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए जाएं, खासकर भीड़भाड़ वाले स्थानों और बाजारों और राज्य के संवेदनशील स्थानों पर।

प्रमुख खबरें

Green Gas Meter अपडेट के बहाने 32 लाख की साइबर ठगी, Dhanbad से युवक गिरफ्तार

दरौंदा उपचुनाव केस: ACJM के समक्ष Siwan Court में पेश हुए RJD चीफ Lalu Yadav

CWI ने 2026-27 के इंटरनेशनल Retainer Contracts घोषित किए, 30 खिलाड़ियों को मिली जगह

Cyclone Murasu से आंध्र प्रदेश में 1919 करोड़ रुपये का नुकसान, CM Naidu ने दिए राहत के निर्देश