उत्तराखंड के चमौली में ग्लेशियर टूटने से तबाही, प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया

By रेनू तिवारी | Feb 07, 2021

उत्तराखंड के चमौली में रविवार को ग्लेशियर टूटने की खबरें आ रही है। ये हादसा चमोली के रैणी गांव के पास हुआ। ग्लेशियर टूटने से उत्तराखंड में भारी तबाही का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्लेशियर का प्रभाव काफी प्रकोप है वह लगातार तेजी से बह रहा है। प्रसाशन की टीम सुरक्षा कार्यों के लिए रवाना हो गयी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हालात पर कहा है कि वह हर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया और लिखा- चमोली ज़िले से एक आपदा का समाचार मिला है। ज़िला प्रशासन, पुलिस विभाग और आपदा प्रबंधन को इस आपदा से निपटने की आदेश दे दिए हैं। किसी भी प्रकार की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें । सरकार सभी ज़रूरी कदम उठा रही है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के लोगों में खुशी की लहर, 4जी इंटरनेट सेवा बहाल होने से खुश निवासी  

प्रशाशन ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि नदी के किनारे रहने वाले लोग अपना घरों को खाली कर दे और सुरक्षित जगह लगे जाए क्योंकि ये आपदा कितना नुकसान कर सकती है इसके बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं दी जा सकती है।  

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल