भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट, BSF जवानों की बढ़ाई गई संख्या, डीजी भी कोलकाता पहुंचे

By अंकित सिंह | Aug 05, 2024

बांग्लादेश की स्थिति काफी उथल-पुथल दिखाई दे रही है। बांग्लादेश में हिंसा और प्रदर्शन का दौर देखा जा रहा है। इसी कड़ी में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की भी खबर है। साथ ही साथ दावा किया जा रहा है कि वह देश छोड़ चुकी हैं। वह आर्मी के हेलीकॉप्टर से किसी सुरक्षित जगह प्रस्थान कर चुकी हैं। बांग्लादेश भारत का पड़ोसी देश है। ऐसे में कहीं ना कहीं उसके यहां हो रहे प्रदर्शन पर भारत की निगाह रहने वाली है। साथ ही साथ भारत के पूर्वी हिस्से के लिए यह चिंता की बात है। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh की PM शेख हसीना इस्तीफा देने वाली हैं? Army Chief के संबोधन से पहले भारत के पड़ोस से आई ये कैसी खबर

इसके साथ ही सूत्रों से खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है। इसके साथ ही उनके सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से भारत आने की भी खबर है। प्रदर्शनकारियों ने आज दोपहर करीब तीन बजे गोनो भवन के दरवाजे खोल दिए और प्रधानमंत्री आवास के परिसर में प्रवेश कर गए। जिसके बाद खबर आई कि प्रधान मंत्री शेख हसीना ने गोनो भवन को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। हजारों बांग्लादेशी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को ढाका में प्रधान मंत्री शेख हसीना के महल पर धावा बोल दिया, जब एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि वह अपने पद छोड़ने की मांग को लेकर हो रहे सामूहिक प्रदर्शनों से भाग गई थीं।

प्रमुख खबरें

Climate Change से निपटने को सुव्यवस्थित नीतियां जरूरी: राष्ट्रपति Droupadi Murmu

सपा सत्ता में आई तो Remote Sensing से होगी विकास दुबे एनकाउंटर की जांच: Akhilesh Yadav

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा