सिंगापुर के उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात

By विजयेन्दर शर्मा | Mar 03, 2022

चंडीगढ़ ।  विकास की ओर अग्रसर हरियाणा की तरफ आकर्षित होते हुए भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त  साइमन वॉग ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात की। 'गो ग्लोबल अप्रोच' के अंतर्गत हुई यह मुलाकात  चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में हुई।   इस मुलाकात में सिंगापुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के साथ हरियाणा में सिंगापुर की कंपनियों के लिए राज्य में निवेश के आकर्षक अवसरों के संबंध में व्यापक बातचीत की। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि सिंगापुर की कंपनियां हरियाणा की औद्योगिक नीतियों के अनुकूल होने के कारण प्रदेश के साथ सहयोग करने की इच्छुक हैं।

सिंगापुर के उच्चायुक्त  साइमन वॉग ने हरियाणा में सौर ऊर्जा जैसे आगामी क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाओं और सहयोग पर चर्चा की। श्री वॉग राज्य में चल रहे कौशल प्रशिक्षण संस्थानों से भी प्रभावित हुए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री वॉग को हरियाणा में शोध के उद्देश्य से अंतर-अनुशासनात्मक केंद्र की स्थापना करने जैसे विभिन्न सुझाव भी दिए।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मण्डी शिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया

उच्चायुक्त ने कहा कि भारत के पास समृद्ध युवा शक्ति है और सिंगापुर की कंपनियां इसका लाभ उठा सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा के कौशल प्रशिक्षण संस्थान निश्चित रूप से राज्य के युवाओं को तैयार करेंगे और उन्हें उद्योगों में काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। बैठक में श्री वॉग ने हरियाणा और सिंगापुर से जुड़े अलग-अलग विषयों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की भी सराहना की। 

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने बदला देश का वर्क कल्चर, युवाओं ने दिया साथ : प्रहलाद

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को कोरोना महामारी के दौरान उपयुक्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत की है। अब कोरोना का ग्राफ गिर रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अब राज्य सरकार विकास को नई गति देगी। 

इसे भी पढ़ें: सरकारी अथवा वन भूमि पर निर्मित मन्दिरों के नाम भूमि हस्तांतरित करने पर विचार करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री

इस बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी एस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, प्रधान सचिव, विदेश सहयोग विभाग श्री योगेंद्र चौधरी व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

महिला विकास निगम के ऋणी उपभोक्ताओं को कर्ज मुक्त होने का अवसर

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के उपभोक्ताओं को ऋण मुक्त होने का अवसर देते हुए वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत 1 जून 2022 तक एकमुश्त या 6 किश्तों में बकाया ऋण की राशि जमा करवाकर ब्याज की राशि में सौ प्रतिशत छूट का लाभ दिया जा रहा है।

इस योजना के तहत उन महिला ऋणी को कवर किया गया है जिनका 31 मार्च 2019  तक निगम को ऋण भुगतान के लिए देय था। यह योजना 31  मार्च 2019  तक के डिफॉल्ट रूप से मूलधन की राशि पर लागू होगी और इसके पश्चात भुगतान की गई मूलधन की राशि इस योजना में शामिल नहीं होगी।

छूट का लाभ ऋणी को बकाया मूलधन की अंतिम किस्त के भुगतान के बाद ही दिया जाएगा और योजना के लाभार्थी कम से कम एक  वर्ष के अंतराल के बाद ही भविष्य में एक और ऋण लेने के पात्र हो सकेंगे। प्रदेश सरकार की यह योजना केवल 1 जून 2022 तक ही लागू रहेगी इसके बाद किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। इस योजना से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम के मुख्यालय के दूरभाष नंबर 0172-2564720 व जिला स्तर पर निगम के कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News 10 July 2026 | Monsoon Heavy Rainfall | India-Australia Relations | Jaipur School Girl Suicide | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

बाघों की मौत : मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने सभी नौ बाघ अभयारण्यों की स्थिति रिपोर्ट मांगी

Ikka Movie Review | पुरानी कहानी और पुराने मिजाज में उलझी सनी देओल-अक्षय खन्ना की कोर्टरूम थ्रिलर

0% टैरिफ...मोदी के कदम रखने से पहले न्यूजीलैंड PM का मास्टरस्ट्रोक