उच्च न्यायालय ने कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आयकर आकलन आदेश रद्द किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2021

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे और शिवगंगा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम तथा उनकी पत्नी श्रीनिधि के खिलाफ आयकर विभाग द्वारा पारित एक आकलन आदेश को रद्द कर दिया। कार्ति और श्रीनिधि के खिलाफ आरोप यह था कि वे 2014-15 के दौरान 6.38 करोड़ रुपये की आय का खुलासा करने में विफल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,857 नये मामले, कर्नाटक में 19 मरीजों की मौत

न्यायमूर्ति एस एम सुब्रमण्यम, जिन्होंने मूल्यांकन आदेश को रद्द कर दिया, ने विभाग को आदेश पारित करने से पहले कार्ति को खुद का बचाव करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करने का निर्देश दिया। मामला आयकर विभाग द्वारा 16 दिसंबर, 2019 और 21 अक्टूबर, 2020 को जारी नोटिस से संबंधित है।

प्रमुख खबरें

IIT Delhi Recruitment 2026: 55 साल तक के उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, शानदार Salary Package

Deve Gowda पर Kharge की चुटकी, मोहब्बत हमारे साथ, शादी मोदी साहब के साथ, PM भी नहीं रोक पाए हंसी

Nora Fatehi Song Controversy | चुनिंदा गुस्सा क्यों? KD - The Devil डायरेक्टर की पत्नी रक्षिता का पलटवार, चोली के पीछे और Peelings का दिया हवाला

Assam: MP Pradyut Bordoloi के इस्तीफे पर बोलीं Priyanka Gandhi- यह दुर्भाग्यपूर्ण, एक टिकट लेकर नाराजगी थी