उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता योगेन्द्र साव की सजा बरकरार रखी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2019

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय से शुक्रवार को कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को उस समय बड़ा झटका लगा जब न्यायमूर्ति राजेश शंकर की पीठ ने रंगदारी मांगने के एक मामले में निचली अदालत की सजा को बरकरार रखते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी: नरेंद्र मोदी

रंगदारी मांगने एक मामले में निचली अदालत ने योगेंद्र साव को ढाई वर्ष कैद की सजा सुनाई है। इसके खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय में अर्जी दी थी। फिलहाल योगेंद्र साव होतवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद हैं।

इसे भी पढ़ें: अपनी पार्टी के ही ''शत्रु'' बने शत्रुघन सिन्हा, कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बताया

पूर्व में दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पीठ ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को न्यायाधीश राजेश शंकर की अदालत ने निचली अदालत के फैसले को सही ठहराया और साव की याचिका को खारिज कर दिया।

 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana