जम्मू-कश्मीर के मसले पर उच्चस्तरीय बैठक, अमित शाह ने दिए कई निर्देश

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2021

जम्मू कश्मीर को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के डॉयरेक्टर अरविंद कुमार के अलावा कई और बड़े लोग मौजूद रहे। हालांकि ये बैठक कश्मीर के विकास के मुद्दे पर बुलाई गई थी। उसी में सुरक्षा का भी जिक्र हुआ और साथ ही अमरनाथ यात्रा को लेकर भी कहा जा रहा है कि इस बैठक में चर्चा की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि बैठक में शाह ने पाकिस्‍तान अधिकृत कश्मीर और पश्चिमी पाकिस्‍तान के शरणार्थियों को जल्‍द से जल्‍द रेफ्यूजी पैकेज का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 जम्मू कश्मीर को लेकर बढ़ी हलचल

बीते कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बार फिर हलचल बढ़ी है। मनोज सिन्हा लगातार बैठकें कर रहे हैं। हाल ही में जम्‍मू-कश्‍मीर खासकर घाटी में बीते कुछ दिनों के दौरान अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ी है। बीते दिनों उपराज्यपाल ने इस तैनाती को सामान्‍य बताते हुए कहा था कि यह सुरक्षाबल देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव के लिए गए थे। अब लौट रहे हैं और अपने-अपने मूल ड्यूटी स्थल पर जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Vladimir Putin से मिले Masoud Pezeshkian, बोले- US हमलों के बाद भी बातचीत जारी रखेंगे

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला