माकपा नेता की मौत मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये गये: देब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2018

अगरतला। वरिष्ठ माकपा नेता तापस सूत्रधार के सड़क किनारे मृत मिलने के दो दिन बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने आज विधानसभा में विपक्षी सदस्यों को बताया कि उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिये हैं। राज्य में माकपा की सरकार के समय उत्तर त्रिपुरा के जिला परिषद सदस्य रहे सूत्रधार (55) की सोमवार की रात को उनाकोटी जिले के पादमाबिल इलाके में एक शादी से घर लौटते वक्त कथित रूप से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

लगभग इसी समय, उत्तर त्रिपुरा जिले के धर्मनगर कस्बे में एक टीवी पत्रकार पर कथित रूप से हमला कर दिया गया था। सुमन देवनाथ के गले पर हमला किया गया था और जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने सदन में शून्य काल के दौरान कहा कि सूत्रधार की हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने पत्रकार पर हमले के बारे में कुछ नहीं कहा। 

प्रमुख खबरें

RCB vs GT IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal