इन 8 शाकाहारी चीजों से नहीं होगी शरीर में प्रोटीन की कमी, बनेगी अच्छी फिटनेस!

By सिमरन सिंह | Nov 04, 2020

हमारे शरीर के लिए प्रोटीन कितना ज्यादा जरूरी है इसके बारे में सभी जानते हैं। इससे न केवल मांसपेशियों की अच्छी ग्रोथ होती है बल्कि वजन भी कंट्रोल में रहता है। ज्यादातर लोग सबसे अच्छे प्रोटीन स्रोत में मांस-मछली और अंडों के बारे में ही जानते हैं। वहीं, अच्छी फिटनेस बनाने वालों को अधिक प्रोटिन की जरूरत होती है। ऐसे में समस्या उन लोगों के लिए बढ़ जाती है जो शाकाहारी होते हैं और उन्हें पनीर के अलावा किसी अन्य प्रोटीन स्रोत के बारे में जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं जो शाकाहारी प्रोटीन युक्त आहारों के बारे में नहीं जानते हैं और अच्छी फिटनेस बनाना चाहते हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको शाकाहारी प्रोटीन स्रोत के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं...

फ़िटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि चिया के बीज मांसपेशियों के लिए काफी अच्छे साबित होते हैं। इसमें कम कैलोरी होने के अलावा फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में प्रोटीन पाने के लिए आप अपने आहारों में चिया बीज को शामिल कर सकते हैं। इसे आप पानी या दूध में भिगोकर सेवन कर सकते हैं।

दाल 

कई प्रकार की दाल होती हैं, इनमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा होने के साथ आयरन, फाइबर और पोटेशियम मौजूद होता है। इसलिए आपको रोजाना अपने आहार में दाल को भी शामिल करना चाहिए। अगर आप रोजाना आधा कप पकी हुई दाल का सेवन करेंगे तो इससे आपको 9 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होगा।

चने 

काबुली चने को कई तरह से खाया जा सकता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसे आप भीगोकर, सलाद, करी और भुनकर भी सेवन कर सकते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ताकत से भरपूर्ण भी है। अगर आप 150 ग्राम छोले का सेवन करते हैं तो आपको 10/7 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

टोफू

टोफू भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। फ़िटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि टोफू का सेवन करने से शरीर को हर जरूरी अमीनो एसिड प्राप्त होते हैं। टोफू को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें मसाले मिलाए जा सकते हैं। इसके प्रति 100 ग्राम में 10-19 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

ग्रीक योगर्ट

फ़िटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्रीक योगर्ट प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है। इसलिए इसे भी आप अपने आहारों में शामिल कर सकते हैं। ग्रीक योगर्ट के 100 ग्राम में प्रटीन 10 ग्राम की मात्रा होता है।

बादाम 

बादाम जिस तरह से दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है, ठीक वैसे ही ये मांसपेशियों के लिए भी अच्छा रहता है। इसमें प्रोटीन और विटामिन ई पाया जाता है, जो एक अच्छा स्वस्थ स्रोत है। अगर आप 1/2 कप बादाम का सेवन करते हैं तो आपको करीब 16।5 ग्राम प्रोटीन प्राप्त होता है।

इसे भी पढ़ें: भूलकर भी न करें दूध के साथ इन चीजों का सेवन, सेहत को होगा नुकसान!

मूंगफली 

छोटी मूंगफली के बीज का सेवन करना शरीर के लिए अच्छा रहता है। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है। अगर आप पीनट बटर का सेवन करते हैं तो ये भी प्रोटीन का उच्च सोर्स माना जाता है। आप मूंगफली को स्नैक की तरह खा सकते हैं। इसके आधे कप का सेवन करने से आपको 20।5 ग्राम प्रोटीन मिलता है। वहीं, पीनट बटर को ब्रेड या रोटी के साथ सेवन कर सकते हैं। एक चम्मच पीनट बटर में 8 ग्राम प्रोटीन होता है।

क्विनोआ 

क्विनोआ भी एक अच्छा प्रोटीन स्रोत माना जाता है। इसके प्रति कप में करीब 8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे कई तरह से सेवन किया जा सकता है। आप चाहें तो सलाद या फिर चावल में क्विनोआ को शामिल कर सकते हैं। इसके प्रति 100 ग्राम में 4/7 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है।

- सिमरन सिंह

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में