दिल्ली में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार को कुचला, ड्राइवर फरार

By एकता | Aug 16, 2025

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का खौफनाक मंजर देखने को मिला। मोती नगर इलाके में एक बेकाबू थार कार ने बाइक सवार शख्स को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं रुका ड्राइवर

टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि थार कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार के अंदर लगे एयरबैग भी खुल गए। इसके बावजूद, कार चालक मौके पर रुकने के बजाय गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

इसे भी पढ़ें: Jammu and Kashmir में बाढ़ का रौद्र रूप! रोंगटे खड़े कर देंगे तबाही के वायरल वीडियो

दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चश्मदीदों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने फिलहाल क्षतिग्रस्त थार को कब्जे में ले लिया है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार