आरटीओ चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्रक कंटेनर ड्रायवर ने आरक्षक को कुचला

By दिनेश शुक्ल | Apr 03, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में आरटीओ की वाहन चैकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने गंभीर वारदात को अंजाम दिया। दरअसल शनिवार सुबह कालादेही के पास आरटीओ की वाहन चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने आरटीओ आरक्षक को कुचल दिया। आरक्षक को कुचलने के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। घटना में आरक्षक प्रकाश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद आरक्षक को गंभीर हालत में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बरगी पुलिस ने ट्रक कंटेनर को जब्त कर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इसे भी पढ़ें: रंगपंचमी पर घर से निकले किशोरों के शव भोपाल के कलियासोत डेम में मिले

बरगी टीआई के मुताबिक आरक्षक प्रकाश चौधरी फ्लाइंग स्क्वॉड में ड्राइवर है और ट्रक व कंटेनर को चेकिंग के लिए रोक रहा था। जबकि आरटीओ के मुताबिक सिपाही चाकघाट में तैनात है, वह छुट्टी पर था। कालादेही व सुकरी के बीच चल रही चेकिंग में शामिल आरक्षक पीयूष मरावी का दोस्त है। उसी से मिलने जा रहा था। रोड क्रॉस करते समय अचानक कंटेनर की चपेट में आ गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त आरक्षक कंटेनर को रोक रहा था। अब पुलिस की जांच में प्रकरण स्पष्ट हो पाएगा।

प्रमुख खबरें

Nagaon Lok Sabha Bypoll: BJP प्रत्याशी देवाशीष शर्मा बदरुद्दीन अजमल से 1.46 लाख मतों से आगे

Salman Khan ने लॉन्च किया अपना यूट्यूब चैनल, फैंस के लिए क्या होगा खास?

Zubeen Garg केस में अमृत प्रभा को मिली जमानत, लंबी सुनवाई के बाद गुजरात HC ने सुनाया फैसला

Navratri Recipes 2026: व्रत में साबूदाना खिचड़ी से हटकर खाएं कुछ नया, ट्राई करें दही और शकरकंद की ये चटपटी चाट