EVM को लेकर बनारस में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, अखिलेश राजभर ने लगाए आरोप, जानें क्या है पूरा सच

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और ओमप्रकाश राजभर ने ईवीएम को लेकर कई आरोप प्रत्यारोप लगाए। वाराणसी में ईवीएम को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा भी चला। पहड़िया स्थित मंडी मतगणना पर ईवीएम में फेरबदल का आरोप लगाते हुए सपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ईवीएम लेकर मतगणना स्थल से बाहर निकले एक वाहन को रोक दिया और उस वाहन की जांच की मांग के साथ धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम में फेरबदल किया जा रहा है पर सच्चाई इससे बिल्कुल अलग निकली।  जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने सपा कार्यकर्ताओं के आरोप को निराधार बताते हुए कहा की ईवीएम में फेरबदल की बात कोरी अफवाह है। ईवीएम बुधवार को मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए ले जाई जा रही थी।

अखिलेश यादव ने लगाए आरोप

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर मतगणना में धांधली की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा वाराणसी में ईवीएम पकड़े जाने का समाचार उत्तर प्रदेश की हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है। मतगणना में धांधली की कोशिश को नाकाम करने के लिए सपा गठबंधन के सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने अपने कैमरों के साथ तैयार रहें। युवा लोकतंत्र व भविष्य की रक्षा के लिए मतगणना में सिपाही बने।

डीएम बोले अफवाह थी

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि मंडी में स्थित अलग गोदाम से प्रशिक्षण के लिए ईवीएम यूपी कॉलेज जा रही थी। कुछ राजनीतिक लोगों ने वाहन को रोककर उसे चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम क्या कर अफवाह फैला दी। आपको बता दें कि बुधवार को काउंटिंग ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की दूसरी ट्रेनिंग थी।

प्रमुख खबरें

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी

Delhi State Cancer Institute में जरूरी दवाओं की खरीद शुरू, 90 फीसदी स्टॉक उपलब्ध

BJP मुख्यालय में 8 देशों के राजनयिकों से मिले Nitin Nabin, संगठनात्मक ढांचे और सेवा अभियान की दी जानकारी

Saudi Arabia पर Houthi विद्रोहियों के हमले, सेना ने नाकाम की छह मिसाइलें