हरियाणा में सबसे ज्यादा महंगाई नौकरियों में रिश्वत में बढ़ रही: दीपेंद्र हुड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2021

सोनीपत| हरियाणा के सोनीपत में हरियाणा युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा आक्रोश सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ईंधन, प्याज, टमाटर के दामों में वृद्धि के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा महंगाई नौकरियों में रिश्वत में बढ़ रही है।

युवा आक्रोश सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, प्याज, टमाटर के दाम आज आसमान छू रहे हैं, लेकिन हरियाणा में सबसे ज्यादा महंगाई नौकरियों में रिश्वत में है। हरियाणा में हर नौकरी में रिश्वत का भंडाफोड़ हुआ है। 30 से ज्यादा भर्तियों के पेपर लीक हुए।

इससे ध्यान भटकाने के लिये सरकार ने बहुत सारे सरकारी विभागों में छंटनी करनी शुरू कर दी है।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी एक आंकड़ा नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी का सच है और मध्य प्रदेश का व्यापम घोटाला हरियाणा के भर्ती घोटाले के आगे फीका पड़ गया।

उन्होंने महंगाई का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने केवल युवाओं का भविष्य ही बर्बाद नहीं किया बल्कि हर गरीब परिवार के घर का बजट बिगाड़ने का भी काम किया है।

प्रमुख खबरें

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप

Maya Rajeshwaran Revathi चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में, सानिया के बाद बनीं पहली भारतीय

Virat Kohli मना रहे 38वां जन्मदिन, Team India के इस दिग्गज के नाम दर्ज हैं 50 ODI शतक

Sikar में गाय बेचने के विरोध पर पति ने पत्नी को पिकअप से कुचला, मौत