Hijab Controversy: अलकायदा सरगना की तारीफ पर मुस्कान के पिता ने कहा- हम प्रेम एवं भाईचारे के साथ रह रहे हैं

By अंकित सिंह | Apr 07, 2022

पिछले कुछ समय से देश में हिजाब का मुद्दा काफी सुर्खियों में है। कर्नाटक से शुरू हुआ यह मुद्दा देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच गया है। इसको लेकर देश में एक समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। इन सबके बीच अपने कॉलेज में हिजाब का विरोध कर रहे छात्रों के एक समूह का मुकाबला करने के लिए कर्नाटक की छात्रा मुस्कान खान का वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसी वीडियो को लेकर अलकायदा सरगना अयमान अल जवाहिरी ने उसकी तारीफ की और भारत में लोकतंत्र को निशाना बनाने के लिए कर्नाटक के हालिया हिजाब विवाद का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि ‘‘हमें मूर्तिपूजक हिंदू लोकतंत्र की मृगतृष्णा से छले जाने को रोकना होगा।’’ 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक हिजाब विवाद में कूदा अलकायदा! अल-जवाहिरी ने मुस्कान की तारीफ में पढ़ी कविता

उन्होंने मुस्कान के भी वीडियो देखने का जिक्र करते हुए कहा कि जवाहिरी ने जो कुछ कहा है वह गलत है। मुस्कान के पिता ने कहा कि वह (मुस्कान) अब भी एक छात्रा है, वह पढ़ना चाहती है। किसी संबंध का पता लगाने के लिए जांच कराने की लोगों के एक वर्ग द्वारा की जा रही मांग के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा ऐसा होने दीजिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए कानून, पुलिस और सरकार है। इसबीच, कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने कहा कि (अलकायदा सरगना का) वीडियो बयान इस विवाद में अज्ञात तत्वों की संलिप्तता को साबित करता है। अरबी में जारी हुई इस वीडियो क्लिप में, एसआईटीई इंटेलीजेंस ग्रुप ने अंग्रेजी ‘सबटाइटल’ (अनुवाद) उपलब्ध कराया है।

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट