हिलेरी और चेलसा क्लिंटन साहसी महिलाओं पर लिख रही हैं किताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2019

न्यूयॉर्क। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और उनकी बेटी चेलसिया क्लिंटन ‘द बुक ऑफ गस्टी वीमेन’ नामक किताब लिख रही हैं, जिनमें 100 साहसी महिलाओं की कहानी बयां की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370: अमेरिका स्थित मुस्लिम संगठन ने प्रदर्शन करने का किया ऐलान

‘साइमन एंड शूस्टर’ ने मंगलवार को बताया कि यह किताब एक अक्टूबर को बाजार में आएगी। हिलेरी और चेलसिया पहली बार एकसाथ कोई किताब लिख रही हैं।

‘द बुक ऑफ गस्टी वीमेन’ मेंराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं शर्ली चिशोल्म, सऊदी कार्यकर्ता मनाल अल-शरीफ, एंटरटेनर एलेन डीजेनेरेस, लेखिका चिमामांडा नगोज़ी एडिची सहित 100 महिलाओं की कहानी बयां की जाएंगी। हिलेरी ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारे लिए वे साहसी महिलाएं, नेता हैं...जिनमें यथास्थिति का सामना करने, मुश्किल सवाल पूछने और अपना काम कराने का हौसला है।’’

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने भारत-पाक से की अपील, कहा- एलओसी पर शांति और स्थिरता बनाए रखें

प्रमुख खबरें

550 अरब रुपये का बकाया, पाई पाई वसूलने की शुरू हुई कार्रवाई, जिनपिंग ने शहबाज को दिया अल्टीमेटम

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज