हिलेरी को ट्रंप पर मिली छह अंकों की बढ़त: सर्वेक्षण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2016

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हाल ही में जारी एक सर्वेक्षण में उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर छह अंकों की बढ़त मिली है। फॉक्स न्यूज का यह सर्वे ऐसे समय आया है जब राष्ट्रपति पद के चुनाव में महज तीन हफ्ते बचे हैं। एक हफ्ते पहले हिलेरी सात अंकों से आगे थीं। हालिया साप्ताहिक सर्वे में फॉक्स न्यूज ने बताया है कि हिलेरी को ट्रंप पर छह अंकों की बढ़त (45-39 फीसदी) मिली है।

 

लिबरटेरियन पार्टी के गेरी जॉनसन को पांच फीसदी अंक मिले हैं जबकि ग्रीन पार्टी के जिल स्टेन को तीन फीसदी अंक मिले हैं। आमने-सामने की टक्कर में हिलेरी 49 फीसदी अंकों के साथ ट्रंप से सात अंक आगे हैं। ट्रंप को 42 फीसदी अंक मिले हैं। यह सर्वे शनिवार से सोमवार के बीच किया गया था। इसमें लैंगिक अंतर भी साफ नजर आ रहा है। ट्रंप पुरूषों के बीच सात अंकों से आगे हैं लेकिन महिलाओं के बीच हिलेरी से 17 अंकों से पीछे हैं। सभी प्रमुख चुनावों का लेखाजोखा रखने वाले रियलक्लियरपॉलिटिक्स के मुताबिक हिलेरी ट्रंप से 6.9 फीसदी अंकों से आगे हैं।

 

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम