जुलाई से अब तक हिमा दास ने जीते सात गोल्ड मेडल, 300 मीटर दौड़ में मारी बाजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2019

नयी दिल्ली। भारत के शीर्ष फर्राटा धावकों हिमा दास और मोहम्मद अनस ने चेक गणराज्य में एथलेटिकी मिटिनेक रीटर स्पर्धा में क्रमश: पुरुष और महिला 300 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। दो जुलाई से यूरोपीय स्पर्धाओं में यह हिमा का छठा स्वर्ण पदक है। इस स्पर्धा में हालांकि अधिकांश बड़े नामों ने हिस्सा नहीं लिया। हिमा ने शनिवार को स्वर्ण पदक जीतने के बाद ट्वीट किया कि चेक गणराज्य में आज एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में 300 मीटर स्पर्धा में शीर्ष पर रही।

इसे भी पढ़ें: भारत की बेटी हिमा दास ने रचा इतिहास, एक ही महीने में जीता पांचवां स्वर्ण पदक

दूसरी तरफ अनस ने पुरुष 300 मीटर दौड़ 32.41 सेकेंड के समय के साथ जीती। उन्होंने ट्वीट किया कि चेक गणराज्य में एथलेटिकी मिटिनेक रीटर 2019 में पुरुष 300 मीटर का स्वर्ण पदक 32.41 सेकेंड के समय के साथ जीतने की खुशी है। राष्ट्रीय रिकार्ड धारक अनस सितंबर-अक्टूबर में दोहा में होने वाली विश्व चैंपियनशिप की 400 मीटर स्पर्धा के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि हिमा ने अब तक ऐसा नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha Polls: Odisha विधायकों पर DK Shivakumar की नजर, Bengaluru में बढ़ी सियासी हलचल

Vishwakhabram: Mojtaba Khamenei कोमा में, टांग काटनी पड़ी! Trump बोले- शायद वो जिंदा है, Netanyahu का तंज- आतंकियों के लिए कोई जीवन बीमा नहीं है

आप Marketing में माहिर हैं, John Brittas के तंज पर Rajya Sabha में अश्विनी वैष्णव का तीखा पलटवार

पाकिस्तानी गेंदबाज को खरीदने पर घिरीं काव्या मारन, सनराइजर्स लीड्स टीम का X अकाउंट सस्पेंड