Himachal CM का BJP पर बड़ा आरोप, CRPF और हरियाणा पुलिस ने हमारे 5-6 विधायकों का किया अपहरण

By अंकित सिंह | Feb 27, 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर सीआरपीएफ बसों का इस्तेमाल कर विधायकों को शिफ्ट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस पांच-छह विधायकों को ले गई है। ये आरोप राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की खबरों के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से गिनती शुरू हो गई है और विपक्षी नेता बार-बार मतदान अधिकारियों को धमकी दे रहे हैं, वह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है...उन्होंने काफी देर तक गिनती रोकी रखी थी। 

इसे भी पढ़ें: 'एचपी बेटी है अनमोल योजना' के तहत बेटियों को मिलेगी आर्थिक मदद, ऐसे कीजिए अप्लाई

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वोट डालने के बाद कहा कि विधायकों ने पार्टी की विचारधारा के अनुरूप वोट किया है। उन्होंने कहा, ‘‘विधानसभा में हमारे 40 विधायक हैं और यदि विधायकों को खरीदा नहीं गया होगा तो हमें सारे वोट मिलेंगे।’’ विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर ने पहले कहा था कि वोट देना विधायकों का लोकतांत्रिक अधिकार है और यह जरूरी नहीं है कि उम्मीदवार निर्विरोध चुना जाए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने स्थिति को देखते हुए उम्मीदवार खड़ा किया है और उम्मीद है कि सभी विधायक सोच-समझकर वोट देंगे।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है। तीन बार कांग्रेस के विधायक रहे और राज्य के पूर्व मंत्री महाजन ने सितंबर 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में Maha Ashtami शराबबंदी; BJP नेता बोलीं- त्यौहार का सही सम्मान अब होगा

Thermal Power Plants में FGD लगाने की याचिका पर Supreme Court ने याचिकाकर्ता को NGT भेजा

India Post GDS Vacancy 2026: भारतीय डाक विभाग में 23,757 पदों पर निकली Bumper Recruitment

Bihar Flood: 13 जिलों में 34 लाख लोग प्रभावित, सुल्तानगंज में Ganga का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर