हिमाचल: भूस्खलन प्रभावित कुल्लू में चार और शव मिले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 07, 2025

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भूस्खलन प्रभावित अखाड़ा बाजार इलाके में मलबे से शनिवार को चार और शव निकाले गए, जिससे इस आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कुल्लू के उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि अखाड़ा बाजार इलाके में मंगलवार और बृहस्पतिवार को भूस्खलन हुआ, जिससे कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। एक व्यक्ति अब भी लापता है।

शनिवार को मृत मिले चारों लोगों की पहचान स्थानीय निवासी नरेंद्र और कश्मीर निवासी बकर अहमद, हुसैन लोन और ताहिर दीन अहमद शेख के रूप में हुई है। अधिकारियों के अनुसार, तीर्थयात्रा मार्ग पर कई दिनों तक फंसे रहने के कारण 17 लोगों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

FSSAI लैब ने Dairy Whitener को बताया असुरक्षित, Nestle India ने दी सफाई

वित्तीय धोखाधड़ी में वांछित Kushal Samir Mehta मुंबई से गिरफ्तार, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

उत्तराखंड Cabinet ने 153 साल पुराने British-era सिंचाई कानून को खत्म करने का लिया फैसला

AIFF Elections: भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे