हिमाचल सरकार बारिश से प्रभावित क्षेत्रों को दो-दो करोड़ रुपये देगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 13, 2025

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बारिश के कारण गंभीर रूप से प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो-दो करोड़ रुपये और सभी विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों व अन्य बुनियादी ढांचों की मरम्मत के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

मंडी में बारिश के कारण आई आपदाओं ने बुनियादी ढांचे और मानव जीवन दोनों को भारी नुकसान पहुंचाया है। राज्य में 20 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 11 जुलाई के बीच में अब तक 751 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

इस अवधि में प्रदेश में बादल फटने की 31 घटनाएं, बाढ़ की 22 और भूस्खलन की 17 घटनाएं हुईं। भारी बारिश के कारण अब तक 90 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 56 की मौत सीधे तौर पर बारिश संबंधी घटनाओं में हुई है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।