By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नवनियुक्त तीन मंत्रियों को शुक्रवार को विभागों का आवंटन कर दिया और अपने मंत्रिमंडल के कुछ अन्य सदस्यों के विभागों में फेरबदल किया। फेरबदल के बाद राजीव सैजल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण का विभाग दिया गया है।
शहरी विकास विभाग का कार्यभार सुरेश भारद्वाज को दिया है। वित्त, गृह, पर्यटन, आबकारी और कर तथा लोक निर्माण समेत आठ विभागों का कार्यभार मुख्यमंत्री के पास है। परिवहन विभाग विक्रम सिंह को दिया गया है। गोविंद सिंह ठाकुर को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।