Himachal Pradesh: छात्रों के शून्य नामांकन वाले 286 विद्यालयों को गैर-अधिसूचित किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को कहा कि छात्रों के शून्य नामांकन वाले 286 प्राथमिक और मध्यामिक विद्यालयों को गैर-अधिसूचित कर दिया गया है। मंत्री ने कहा कि इन विद्यालयों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को कर्मचारियों की कमी वाले विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य में करीब 3,000 विद्यालय ऐसे हैं जिनमें सिर्फ एक ही शिक्षक है जबकि 455 विद्यालय (शिक्षकों की) प्रतिनियुक्ति के आधार पर संचालित हो रहे हैं, जबकि 12,000 शिक्षकों के पद खाली हैं।’’ राज्य में 15,313 सरकारी विद्यालय हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood में Britain देगा 50 लाख पाउंड की आर्थिक मदद, बचावकर्मियों की भी पेशकश की

Real Madrid की Real Sociedad पर धमाकेदार जीत, Set Pieces की सटीक रणनीति से पलटा मैच का पासा

UK Citizenship हासिल करने में भारतीय सबसे आगे, ब्रिटेन में स्थायी निवास में भी 51% उछाल

US Dollar के मुकाबले Rupee 1 पैसे की मामूली गिरावट के साथ 95.45 पर बंद हुआ