Himachal Pradesh: Anurag Thakur ने कांग्रेस पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 17, 2023

हमीरपुर/बिलासपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने नेताओं को हिंसाग्रस्त मणिपुर भेजने और वहां हिंसा ‘भड़काने’ के लिए रविवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ दल देश में शांति को देखकर खुश नहीं है। हमीरपुर में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी दावा करती है कि मणिपुर हिंसा से ग्रस्त है और दूसरी ओर इसके नेता बिना किसी कारण पूर्वोत्तर राज्य की यात्रा कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, बीते 10 दिन में मणिपुर से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है लेकिन कांग्रेस अपने नेताओं को वहां भेजकर हिंसा भड़काना चाहती है जो अस्वीकार्य नहीं है।

प्रमुख खबरें

Mumbai में Marathi Test से मची खलबली, Auto-Taxi ड्राइवरों की Strike से आम जनता बेहाल

आदिवासी हॉस्टलों पर Rahul Gandhi को BJP की चुनौती: पहले अपने राज्यों में देखें

MS Dhoni और CSK के 16 साल के रिश्तों में दरार? IPL में भविष्य पर गहराया संकट

Video | गर्लफ्रेंड ने कार पर की 3,400 बार चुम्मा-चाटी!! रील वायरल होने के बाद बॉयफ्रेंड पर लगा ₹5,500 का चालान