हिप्र: हादसे में मारी गयी पैराग्लाइडर का शव कांगड़ा लाया गया, ऑस्ट्रिया के नागरिक को बचाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 22, 2025

हिमाचल प्रदेश की धौलाधार पर्वतमाला में हादसे की शिकार हुई 27 वर्षीय कनाडाई पैराग्लाइडर का शव कांगड़ा लाया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मेगन एलिजाबेथ रॉबर्ट्स ने शनिवार को बीर-बिलिंग से अकेले उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया कि मेगन के सैटेलाइट फोन के माध्यम से भेजे गए निर्देशांकों के आधार पर तलाश अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव टीम 13 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित दुर्घटनास्थल तक पैदल पहुंची जहां उसे पैराग्लाइडर का शव मिला। अतिरिक्त जिलाधिकारी शिल्पी बेइकता ने बताया कि टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में पोस्टमॉर्टम में बाद मेगन का शव उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

इस बीच, उसी पर्वत श्रृंखला से एक और फंसे हुए पैराग्लाइडर को बचाया गया। कांगड़ा के छोटा भंगाल क्षेत्र में देहनासर के पास फंसे ऑस्ट्रियाई पैराग्लाइडर जैकब क्रेमर को मंगलवार को ‘बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन’ (बीपीए) और स्थानीय प्रशासन की एक टीम ने बचाया। जैकब सोमवार को बिलिंग से उड़ान भरने के बाद लापता हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एक हेलिकॉप्टर की मदद से बचाया गया और चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले इस साल जुलाई में 27 वर्षीय गुजरात निवासी सतीश भी कांगड़ा जिले के धर्मशाला इलाके में इंद्रु नाग में हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी साल जनवरी में उसी पैराग्लाइडिंग स्थल पर छलांग लगाने के दौरान हुए हादसे में अहमदाबाद निवासी भावसर खुशी की भी मौत हो गई थी।

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी