हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लाहौल के बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 01, 2021

केलांग। लाहुल स्पीति में बादल फटने से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हवाई सर्वेक्षण कर आज जायजा लिया। प्रदेश जनजातीय जिला लाहौल- स्पीति में 27 जुलाई को बादल फटने व भयानक बाढ़ से कई नाला  में पुल व सड़क को भारी नुकसान पहुँचा है, साथ ही सड़क व पुलों को क्षति हुई है । अभी भी जनजीवन पटरी पर लौट नहीं पाया है।हालात इस कदर बिगडे हैं कि अभी काम जारी है और सड़क को बहाल होने में 20 से 25 दिन लग सकते है। वही तोजिंग नाले में लापता हुए 3 लोगो का सुराग नही मिल पाया, एनडीआरएफकी टीम वापिस भेज दिया है। खोजी कुत्ते की मदद से लापता लोगो को तलाशने का अभियान चलाया जायेगा। ताकि उनका पता चल सके।

इसे भी पढ़ें: असम के CM हिमंत ने मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा की जांच तटस्थ एजेंसी से कराने की मांग की

दूसरी ओर अधिकतर पर्यटक व लोग सड़क मार्ग व झूले से रेस्क्यू कर लिए हैं। शेष रहे लोगों को आज हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया जा रहा है। कुल्लू व लाहुल घाटी में आज छह दिन बाद धूप खिली है। इस कारण बादल फटने के बाद फंसे लोगों को छह दिन बाद रेस्क्यू किया जा रहा है। बीआरओ ने भी सड़कों की बहाली को गति दे दी है।प्रशासन सबके रहने खाने पीने की व्यवस्था कर रहा है। साथ ही स्थानीय महिला मण्डलों द्वारा सभी के लिये भोजन की व्यवस्था की जा रही है।  सीमा सड़क संगठन इन पुलों व सड़क को ठीक करने के लिये युद्धस्तर पर जुटा है।   38 बी आर टी इफ के कमांडर कर्नल उमा शंकर हालात का जायजा लेने व पुनर्स्थापन कार्य को तेजी लाने के लिये मौके पर डटे हैं । बताया  तांदी -सन्सारीनाला सड़क पर यातायात बहाल होने में 20 से 25 दिन लग सकते है। सभी क्षतिग्रस्त हुए पुलों पर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, ताकि लोग आरपार हो सके।शांशा नाले पर लोक निर्माण विभाग के मैकेनिकल विंग द्वारा पर्वतारोहण संस्थान के सहयोग से तैयार इस झूले के माध्यम से फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही बड़े पुल को पुनर्स्थापित करने के साथ ही छोटी पुलिया का निर्माण आज पूरा कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश