By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2023
शिमला। राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने रविवार को यहां ‘संकल्प सत्याग्रह’किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रिज पर एकत्र होकर इस कदम का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’करने और लोगों की आवाज ‘‘दबाने’’के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सरकार के कथित प्रयास के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी।