हिमाचल प्रदेश के चिकित्सक को रक्त विश्लेषण प्रणाली विकसित करने के लिए अमेरिकी पेटेंट मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2025

हिमाचल प्रदेश के एक चिकित्सक को रक्त विश्लेषण प्रणाली विकसित करने के लिए अमेरिकी पेटेंट प्रदान किया गया है। यह उपकरण गंभीर रूप से बीमार मरीजों की वास्तविक समय पर निगरानी और उपचार में सहायता के लिए बनाया गया है।

अमेरिका पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय के कार्यवाहक निदेशक, कोक मॉर्गन स्टीवर्ट ने प्रशस्ति पत्र में कहा, ‘‘अमेरिका पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय के निदेशक को एक नए और उपयोगी आविष्कार के लिए पेटेंट हेतु आवेदन प्राप्त हुआ है। आविष्कार का शीर्षक और विवरण संलग्न है।

कानून की आवश्यकताओं का अनुपालन किया गया है और यह निर्धारित किया गया है कि आविष्कार पर पेटेंट कानून के तहत प्रदान किया जाए। चंद्र के अनुसार, यूरोपीय पेटेंट कार्यालय ने भी इस आविष्कार के विभिन्न घटकों, कार्य प्रक्रियाओं और मौलिकता की पुष्टि की है।

चंदर ने शनिवार को पीटीआई- से बात करते हुए कहा कि बीएएस एक नए चिकित्सा उपकरण की अवधारणा और डिजाइन से संबंधित है, जो गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में गंभीर रूप से बीमार मरीजों के साथ-साथ अन्य रोगियों के लिए है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान