हिमाचल प्रदेश सरकार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द की, कोरोना कर्फ्यू 14 जून तक बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने शनिवार को वर्ष 2020-21 के लिए कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है और जारी कोरोना कर्फ्यू को भी 14 जून तक बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में यहां हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना कर्फ्यू , जो सात जून को समाप्त होना था, अब 14 जून को सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर अधिक घातक, 2262 लोगों की मृत्यु हुई

10+2 बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा तैयार किए जा रहे फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए छात्रों हेतु अवार्ड की गणना के लिए एक फॉर्मूला तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कुछ छात्र इस तरह से प्राप्त परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें परीक्षा आयोजित करने के लिए अनुकूल स्थिति होने पर आयोजित की जाने वाली विशेष परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग पर नेशनल कॉन्फ्रेंस श्रीनगर और जम्मू में भाजपा दफ्तरों का घेराव करेगी

Novak Djokovic के 20 साल के दबदबे का अंत, Mariano Navarone ने Grand Slam में किया बड़ा उलटफेर

इजरायल-ग्रीस की बड़ी डील, बौखलाया पाकिस्तान पहुंचा तुर्किए

US-Iran Tension के बीच Crude Oil की कीमतों में भारी उछाल, $92 के पार पहुंचा Brent Crude का भाव