हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है--- भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 25, 2021

कुल्लू  भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त होने जा रहा है , इन उपचुनावों में ही और 2022 में भाजपा एक बार फिर भारी जीत दर्ज करने जा रही है। जिस प्रकार से देश कांग्रेस मुक्त हो चुका है और कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व पूरे देश भर में समापन की ओर बढ़ता चला जा रहा है , इसी प्रकार हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त होता दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: दुर्गम व जनजातीय क्षेत्र बड़ा भंगाल , में हेलीकप्टर से जाएंगे168 सौलर पैनल-- एसडीएम सलीम आजम

 

उन्होंने कहा कांग्रेस जब भी सत्ता में आई है उन्होंने जन कल्याण के लिए किसी भी प्रकार की नीति का निर्माण नहीं किया, आज इनके नेते केवल हिमाचल भ्रमण के लिए आ रहे हैं जिसको हम राजनीतिक पर्यटन भी कह सकते हैं। हम पूछते हैं कि इनके नेता आनंद शर्मा कितने लंबे समय से कहां थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता कौल सिंह का बयान पढ़ा उसे यह प्रतीत होता है कि कौल सिंह केवल एक बूथ के नेता बनकर रह गए हैं जो अपने विधानसभा क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र की बात नहीं कर पा रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: फतेहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 85685 मतदाता करेंगे इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग

 

उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं को कोविड के समय भी हिमाचल प्रदेश की कभी याद नहीं आई, पर इन उपचुनावों में सभी हिमाचल प्रदेश घूमने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल नारे देने वाली पार्टी है पर भारतीय जनता पार्टी धरातल पर काम करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया पर गरीबों के लिए वास्तव में कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने किया। जिस प्रकार से कोविड-19 संकटकाल के समय देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन प्रदान किया गया वह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है ।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के विधायक न करें छोटे मुहं बड़ी बात ..संभाले अपना कुनबा : राकेश जम्वाल

 

आज पूरे देश में और हिमाचल में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है जिसके अंतर्गत पूरी देश की जनता को मुफ्त टीके उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, यह भी कांग्रेश के नेताओं को नहीं दिखता। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी केवल परिवार से ग्रस्त है, केंद्र में गांधी परिवार से पूछे बिना एक पत्ता नहीं मिल सकता पर भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहां चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक गरीब परिवार का बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री। भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह, पर्व सांसद मकेश्वर सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, ज़िला अध्यक्ष भीम सेन और जिला महामंत्री अखिलेश कापूर उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला