Himachal Pradesh Khadi Board की बिक्री 39 प्रतिशत बढ़कर 54.84 करोड़ हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 20, 2026

हिमाचल प्रदेश खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड की बिक्री वित्त वर्ष 2025-26 में सालाना आधार पर 39 प्रतिशत बढ़कर 54.84 करोड़ रुपये हो गई जबकि चालू वित्त वर्ष में बिक्री दोगुनी करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बोर्ड के निदेशक मंडल की सालाना बैठक के बाद बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 में विभिन्न खादी एवं अन्य उत्पादों की बिक्री 54.84 करोड़ रुपये रही जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में बिक्री 39.19 करोड़ रुपये रही थी।

इसके साथ ही बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विपणन और व्यावसायिक गतिविधियों के तहत 112 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य रखा है। इसमें से जुलाई, 2026 तक 19.71 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल किया जा चुका है।

प्रमुख खबरें

Noida कारोबारी से 1.13 करोड़ की Cyber Fraud, शेयर बाजार में निवेश का दिया झांसा

Jaipur Police ने महेश की हत्या के आरोप में पत्नी कविता और प्रेमी गणेश को गिरफ्तार किया

NASA Swift telescope को उच्च कक्षा में भेजने का प्रयास बंद, इस साल पृथ्वी पर गिरेगी

Amit Shah ममल्लापुरम में Southern Zonal Council बैठक की करेंगे अध्यक्षता