Avengers Doomsday से ठीक पहले नए नाम और लंबे वर्जन के साथ 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में फिर रिलीज होगी Spider-Man Brand New Day

By एकता | Nov 17, 2026

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने रही है। अमेरिका में सबसे ज्यादा और दुनिया भर में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली यह फिल्म अवॉर्ड सीजन से ठीक पहले 4 दिसंबर को दोबारा रिलीज की जाएगी। इस नए वर्जन का नाम 'स्पाइडर-मैन: (ब्रांड न्यू) ब्रांड न्यू डे' रखा गया है।

नए सीन और सरप्राइज के साथ लौटेगी फिल्म

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी का ऐलान करते हुए लिखा, "एक बिल्कुल नए ब्रांड न्यू डे में आपका स्वागत है। रिकॉर्ड तोड़ने वाली यह फिल्म 4 दिसंबर को नए सीन और कुछ और सरप्राइज के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रही है। इस गुरुवार से 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के इस नए वर्जन के टिकट बुक करें।"

इस लंबे वर्जन में कई नए सीन जोड़े गए हैं, जिनमें अभिनेत्री रोसारियो डॉसन 'नाइट नर्स' के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले यह किरदार मार्वल टीवी के 'डेयरडेविल', 'आयरन फिस्ट', 'ल्यूक केज' और 'द डिफेंडर्स' में दिख चुका है। रोसारियो डॉसन पहले भी मीडिया को बता चुकी थीं कि उन्होंने निर्देशक डेस्टिन डैनियल क्रेटन की इस फिल्म के लिए एक सीन शूट किया था, लेकिन बाद में उसे फिल्म से हटा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: न्यूयॉर्क में लाइव शो के दौरान फैन ने Jennifer Lopez की चार शादियों पर किया मजेदार कमेंट, हंसते-हंसते लोटपोट हुईं एक्ट्रेस

19 नवंबर से शुरू होगी टिकटों की बिक्री

इस खास वर्जन के लिए टिकटों की बिक्री 19 नवंबर से शुरू हो जाएगी। आमतौर पर थैंक्सगिविंग की छुट्टियों में भारी भीड़ के बाद दिसंबर के पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस थोड़ा सुस्त रहता है, हालांकि इस साल यूनिवर्सल की फिल्म 'वायलेंट नाइट 2' भी इसी समय आ रही है। खास बात यह है कि टॉम हॉलैंड की यह फिल्म रॉबर्ट डाउनी जूनियर की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के सिनेमाघरों में आने से कुछ ही दिन पहले दोबारा रिलीज हो रही है, जो 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

इसे भी पढ़ें: Twilight के Edward Cullen से लेकर Batman और अब James Bond तक... Robert Pattinson को मिला सिनेमा का सबसे बड़ा रोल

जुलाई में रिलीज होकर तोड़े थे कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड

टॉम हॉलैंड और जेंडाया की मुख्य भूमिका वाली 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' पहली बार 31 जुलाई को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में 360 मिलियन डॉलर की सबसे बड़ी ओपनिंग की थी, जबकि इसके प्रीव्यू शो से 72 मिलियन डॉलर की रिकॉर्ड कमाई हुई थी। इसके अलावा, 932 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ यह दुनिया भर में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी थी।

मार्वल स्टूडियोज और पास्कल पिक्चर्स की इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 959 मिलियन डॉलर कमाकर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 2.5 मिलियन डॉलर के साथ यह सर्वकालिक सूची में तीसरे नंबर पर है।

प्रमुख खबरें

Azam Khan की ED गिरफ्तारी मामले में Allahabad High Court अब 10 दिसंबर को करेगा सुनवाई

IDBI Bank में Pension और नौकरी की सुरक्षा के सरकारी वादे के बीच 3 दिसंबर को Bank Strike

महंगी Goa Trip छोड़िए, 50 हजार के बजट में प्लान करें 5 खूबसूरत Foreign Destinations

East Asia Summit में PM Modi ने नाविकों की सुरक्षा के लिए की नई पहल की घोषणा