Himachal Pradesh Rain Alert | भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें, आईएमडी ने अलर्ट जारी किया

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2025

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में भूस्खलन हुआ। स्थानीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को 22, 23, 25 और 26 जून को अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की। धर्मशाला-चतारो-गग्गल मार्ग पर भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ। अधिकारी फिलहाल सड़क साफ करने के काम में लगे हुए हैं। इसके अलावा, ऊपरी शिमला क्षेत्र में टौनी-हाटकोटी सड़क का एक हिस्सा भी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।

मौसम विभाग ने रविवार, सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार के लिए कुछ स्थानों पर अत्याधिक भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में सबसे अधिक बारिश नाहन में 84.7 मिमी दर्ज की गई, इसके बाद पंडोह में 35 मिमी, स्लैपर में 26.3 मिमी, सराहन में 20.5 मिमी, पांवटा साहिब में 19.8 मिमी, जोगिंदरनगर में 19 मिमी, पच्छाद में 17.2 मिमी, रामपुर में 15.6 मिमी और गोहर में 15 मिमी बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें: Congress के साथ Shashi Tharoor के मतभेद दिखने लगे साफ! केरल कांग्रेस ने थरूर के सभी आरोपों को किया खारिज, जारी किया स्पष्टीकरण

सुंदरनगर, शिमला और कांगड़ा में गरज के साथ बारिश हुई, जबकि बजौरा में 37 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मध्य और निचले पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से भूस्खलन, कीचड़ धंसने, निचले क्षेत्रों में जलभराव, कमजोर संरचनाओं को आंशिक नुकसान, फिसलन भरी सड़कों पर वाहन फिसलने और दृश्यता बाधित होने की समस्या हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका