हिमाचल प्रदेश : नवरात्रि के दौरान 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने शक्तिपीठों के दर्शन किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 10, 2025

हाल ही में संपन्न नवरात्रि उत्सव के दौरान हिमाचल प्रदेश में 18.85 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने शक्तिपीठों के दर्शन किए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 7.82 लाख भक्तों ने कांगड़ा जिले के ज्वाला जी मंदिर में दर्शन किए।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यातायात आंकड़ों से पता चला है कि इस अवधि के दौरान 15,481 भारी मोटर वाहन, 66,996 हल्के मोटर वाहन और 55,718 दोपहिया वाहनों ने इन शहरों में प्रवेश किया। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नवरात्रि उत्सव 30 मार्च से छह अप्रैल तक मनाया गया।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत