हिमाचल प्रदेश : मनाली में हिमस्खलन की चपेट में आकर रूस के नागरिक की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2025

हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमस्खलन की चपेट में आकर रूस के एक नागरिक की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब पर्यटक डेनियल बार्बर (58)शनिवार को अपने साथी मैक्सिम और अन्य स्थानीय ‘स्कीयर’ के साथ ‘स्कीइंग’ कर रहा था और कुल्लू जिले में मनाली के पास कोठी में अचानक हिमस्खलन हो गया। 

हिमाचल पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पर्यटक को बर्फ के नीचे से निकाला और उसे मनाली के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रमुख खबरें

भांडुप में बस दुर्घटना: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजन को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

ठाकुर जी का बुलावा, पर भीड़ का खतरा! बांके बिहारी ने भक्तों से जताई 5 जनवरी तक दूरी बनाने की गुजारिश

त्रिपुरा के छात्र की हत्या देश में नफरत की स्थिति में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाती है: अशोक गहलोत

बांग्लादेश: खालिदा जिया ने सैन्य तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, तानाशाह इरशाद का हुआ था पतन