हिमाचल प्रदेश की सांफिआ फाउंडेशन ऑस्ट्रीआ में सम्मानित

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 25, 2022

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सांफिआ फाउंडेशन को भारत की पहली थेरेपी आन व्हील बस को विश्व स्तरीय जीरो अवार्ड मिलना देश के लिए गौरव का क्षण है । सम्फ़िया फ़ाउंडेशन के निदेशक श्रुति मोरे भारद्वाज को यह पुरस्कार  यूनाइटेड नेशन कार्यालय ऑस्ट्रिया (वियना) में दिया गया ।

इसे भी पढ़ें: धर्मशाला में मैच देखने आएंगे उनके लिए अलग-अलग स्थानों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है

बता दें कि जिला कुल्लू में सांफिआ फाउंडेशन द्वारा आश बाल विकास केंद्र के नाम से अखाड़ा बाजार में दिव्यांग बच्चों को थेरेपी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है तथा इस संस्था द्वारा वर्ष 2021 में थेरेपी ऑन व्हील्स नामक एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है जिसके तहत पिछले 1 वर्षों से जिला कुल्लू के उन दिव्यांग बच्चों को उनके घर द्वार जाकर थेरेपी सेवाएं मुहैया कराई जा रही  है जो किसी कारणवश आश बाल विकास केंद्र में नहीं आ सकते | थैरेपी ऑन व्हील्स प्रोजेक्ट जब से सामने आया है ये अपनी तकनीकी सुविधाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है क्योंकि ये भारत देश का पहला ऐसा प्रोजेक्ट जिसमें एक गाड़ी के अंदर ही दिव्यांग जनों को थेरपी सेवाएं दी जाती है जो सुविधाएँ आमतौर पर किसी केंद्र में ही संभव होती है,इतना ही नहीं हिमाचल प्रदेश के  मुख्यमत्री श्री जय राम ठाकुर ,राज्य पाल श्री राजेंद्र अर्लेकर एवं शिक्षा भाषा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर भी इसकी खूब सरहाना क्र चुके हैं |

इसे भी पढ़ें: युवा शक्ति में ज्यादा जोश होता है, ज्यादा उमंग होती है जिससे एक देश को बल मिलता है : कश्यप

आपको बता दें कि थेरपी ऑन व्हील्स इरेडा(इंडियन रिन्यूएबल डेवलपमेंट एजेंसी नई दिल्ली ) द्वारा प्रदान की गयी है,जिसके अंदर ट्रेड मिल ,थेरपी बॉल ,पोजिशनिंग ब्लॉक्स,थेरपी टॉयज,बुक्स,फ़्लैश कार्ड्स ,फ़िजिओथेरपी,स्पीच थेरपी एवं ऑक्यूपेशनल थेरपी सबंधी इक्विपमेंट एवं फर्स्ट ऐड जैसी सुविधाएँ शामिल हैं  |  सांफिआ फाउंडेशन के पुरे टीम ने सामूहिक रूप से ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज हमारे केंद्र के लिए बहुत ही हर्ष हैं

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण