हिमाचल प्रदेश में कोल बांध में नाव में फंसे 10 लोगों को बचाया गया, भारी बारिश का अलर्ट जारी

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2023

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कोल बांध जल विद्युत परियोजना में एक जलाशय में फंसे 10 लोगों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने रात भर के अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बचाए गए लोगों में वन विभाग के पांच कर्मचारी भी शामिल थे। पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद जलाशय में लकड़ियां तैरते हुए आ गई थीं और पांच कर्मचारी कुछ स्थानीय लोगों के साथ स्थिति का जायजा लेने गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी नाव तत्तापानी के पास भारी गाद और लकड़ियों के कारण फंस गई।

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में आयी आपदा में मरने वालों की संख्या 88 पहुंची

 

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को पहाड़ी राज्य में 22 अगस्त से 24 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट और 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चंबा और मंडी जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों में अचानक बाढ़ के मध्यम खतरे की भी चेतावनी दी है और 26 अगस्त तक बारिश की भविष्यवाणी की है। अगले 48 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के निचले और मध्य पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। राज्य में वर्षा की गतिविधि 21 अगस्त से वितरण और तीव्रता में बढ़ने की संभावना है और 24 अगस्त तक राज्य के कई हिस्सों में वर्षा होगी। 21 से 23 अगस्त के दौरान चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन और सिरमौर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश/बिजली गिरने की संभावना है। इस अवधि के दौरान, “आईएमडी बुलेटिन पढ़ें।

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर

इस मानसून में लगातार बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ की घटनाएं हुई हैं, जिससे राज्य में काफी नुकसान हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमाचल में बारिश से जुड़े हादसों में 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 2,022 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और 9,615 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इस साल के मानसून सीजन में 113 भूस्खलन हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!