By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 19, 2026
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बाद ‘‘लोकतंत्र की हत्या’’ वाली टिप्पणी को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधा और कहा कि ‘‘राहुल गांधी एक पागल व्यक्ति हैं, कभी आप उन्हें दाढ़ी के साथ देखते हैं, तो कभी बिना दाढ़ी के दिखाई देते हैं’’। शर्मा ने 19 साल पुराने मामलों के सिलसिले में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा कि यह “पुलिस का कर्तव्य” था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि प्रधान को चार लंबित गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
मैंने अखबारों में पढ़ा है कि 2007 में उनके खिलाफ हत्या के दो या तीन मामले दर्ज किए गए थे। जब ऐसी बातें सामने आती हैं तो पुलिस को निश्चित रूप से उन्हें गिरफ्तार करना पड़ेगा, क्योंकि यह उसका कर्तव्य है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब भी मैं राहुल गांधी को देखता हूं तो मुझे हंसी आती है। वह पागल व्यक्ति हैं-कभी आप उन्हें दाढ़ी के साथ देखते हैं, कभी बिना दाढ़ी के और कभी वह विदेश में होते हैं तो कभी भारत में।
वह और कुछ नहीं, बल्कि एक पागल व्यक्ति हैं।