क्या हमने कभी उनसे सबूत मांगा कि वे किस पिता के बेटे हैं? राहुल गांधी के सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने को लेकर बोले हिमंत बिस्वा सरमा

By अभिनय आकाश | Feb 11, 2022

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा उत्तराखंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर हिजाब विवाद तक को लेकर राहुल गांधी के बयानों पर सवाल उठाए हैं। उत्तराखंड में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा  ने कहा कि राहुल गांधी भारत द्वारा पाक पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहते थे। क्या हमने कभी आपसे सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं? अगर हमारे सैनिकों ने कहा है कि उन्होंने स्ट्राइक की है तो आपको सबूत मांगने का अधिकार किसने दिया।

इसे भी पढ़ें: HC ने असम सरकार के फैसले को रखा बरकरार, मदरसों को स्कूल में बदलने को लेकर दी हरी झंडी

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कर्नाटक की घटना से जूझ रहा है देश। कांग्रेस जिस तरह से देश को बांटने की कोशिश कर रही है वह चिंताजनक है। यह 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह का प्रतिनिधित्व कर रही है। उनका एक ही लक्ष्य है, 1947 से पहले की स्थिति को दोहराना। ध्रुवीकरण की राजनीति में कांग्रेस आ गई है। कभी-कभी मुझे लगता है कि जिन्ना की आत्मा कांग्रेस में प्रवेश कर गई है। वे कहते हैं कि मदरसे खोलना सही है, मुस्लिम विश्वविद्यालय खोलना सही है, वे भी कहते हैं कि हिजाब पहनना सही है।

प्रमुख खबरें

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव